ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
व्यापार

कच्चे तेल में नरमी के बीच सोने-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट

सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया और दोनों कीमती धातुओं के दाम बुरी तरह टूट गए। 55 हजार के स्तर को छूने के बाद सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं 73 हजारी होने के बाद चांदी का भाव भी गिरकर 70 हजार के नीचे आ गया। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है।  आज सोने की कीमत 0.37 फीसदी फिसलकर 52,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर कीमती धातुओं के दाम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां एक ओर सोने का दाम टूटा है तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी में आज 0.09 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 69, 515 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि कीमतों पर नियंत्रण के लिये यूएई के तेल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में होने की खबरों के बीच तेल की कीमतों में 17 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड 113 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गया है।

Related Articles

Back to top button