ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
बिहार

फिर बढ़ा कोरोना, रांची में 48 घंटे में कोरोना के 145 नए मरीज मिले 

झारखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रांची में पिछले दो दिनों में 145 मरीज मिले हैं। बुधवार को 70 नए मरीज मिले हैं, मंगलवार को 75 मामले सामने आए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। दो दिनों में सिर्फ 15 मरीज ही ठीक हुए हैं। जिसके बाद रांची जिला में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गयी है। रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद के अनुसार कुल मिले मरीजों में अधिकतर ट्रेन से आने वाले मरीज हैं। मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई और ओडिशा की तरफ से आने वाले यात्रियों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों को मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने, लगातार अंतराल में हाथ धोते रहने, शारीरिक दूरी का पालन करने के अलावा बेवजह भीड़-भाड़ में जाने से बचने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।

होली को लेकर दूसरे राज्यों से लौटने वाले यात्रियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। डॉक्टरों ने कहा कि एहतियात के तौर पर बाहर से घर लौटने वाले पहले दो दिनों तक खुद को आइसोलेट रखें। बच्चों और बुजुर्गों से अधिक संपर्क में न आएं। दो दिनों तक किसी तरह की परेशानी या लक्षण नहीं मिले तब ही लोगों के संपर्क में आएं। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों को अधिक घबराने की जरुरत नहीं है पर एहतियात का पालन करते रहना चाहिए। सिविल सर्जन (सीएस) डॉ विनोद ने इस संबंध में बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच राहत वाली बात यह है कि मंगलवार को पाए गए 75 कोरोना मरीजों में सिर्फ तीन लोग ही आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन में आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजेन जांच किट से जांच कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button