ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

यूपी में भाजपा 248 सीटों पर आगे, सपा को 111 पर बढ़त

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा 248 सीटों पर और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) 112 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

दोपहर 12 बजे तक कुल 403 सीटों में 399 सीटों का रुझान रहा। अपना दल (सोनीलाल) 12 विधानसभा सीटों पर और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) आठ सीटों पर आगे चल रहा है।

कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) क्रमश: दो और चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही हैं।

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) एक पर, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीटों पर और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से आगे चल रहे हैं और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से पीछे चल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा से आगे चल रहे हैं।

चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से पीछे चल रहे थे।

जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button