ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
मनोरंजन

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का हिस्सा नहीं बनेंगी रुबीना दिलैक

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। कलर्स चैनल की ओर से खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को जल्द ही लॉन्च किया जाना है और अब तक इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी इस शो का हिस्सा बनेंगी और मेकर्स उन्हें मुंहमांगी रकम भी देने के लिए तैयार हो चुके हैं। अब जाकर एक्ट्रेस की ओर से यह साफ किया गया है कि वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं?

रुबीना दिलैक ने दिया ये जवाबइंडिया फोरम को दिए गए इंटरव्यू में रुबीना दिलैक ने कहा है कि वह खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं। एक्ट्रेस का कहना है, ‘मैं खतरों के खिलाड़ी नहीं कर रही हूं। यह सिर्फ महज एक अफवाह है वैसे ही जैसे मैं नागिन कर रही थी।’ बता दें कि नागिन 6 शुरू होने से पहले यही कहा जा रहा था कि रुबीना दिलैक इस शो में अहम रोल निभाने वाली हैं। अभी भी लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह इस शो में एंट्री ले सकती हैं। खैर अब रुबीना ने खतरों के खिलाड़ी 12 के साथ-साथ नागिन 6 से जुड़े हर एक कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button