Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। नया रायपुर स्थित भव्य शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे, जो शाम 7 बजे से शुरू होंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निदेशक विजय शाह ने जानकारी दी है कि इन मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी, जिससे दर्शक बेहद कम कीमत पर स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे।
🎟️ मात्र 250 रुपये से शुरू होगी टिकटों की कीमत, सीरीज टिकट का भी विकल्प
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकटों की अलग-अलग श्रेणियां और किफायती दरें निर्धारित की गई हैं:
-
लोअर स्टैंड (स्टैंड नंबर 2 से 9): ₹250 (प्रति मैच)
-
तीनों मैचों का सीरीज टिकट: ₹499
-
कॉम्बो टिकट (2 व्यक्ति, 1 मैच): ₹350
-
कॉम्बो टिकट (4 व्यक्ति, 1 मैच): ₹600
-
सिल्वर स्टैंड (चौथी मंजिल): ₹2,000
-
गोल्ड स्टैंड: ₹2,500
-
प्लैटिनम स्टैंड व कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹3,500