ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

केरल में निपाह वायरस के कहर के बीच पड़ोसी राज्य हुए सतर्क, तमिलनाडु सरकार ने अस्पताल में बनाए स्पेशल वार्ड

नई दिल्ली। केरल में निपाह वायरस के कहर के बीच पड़ोसी राज्यों ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। तमिलनाडु के मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में निपाह वायरस के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है। हालांकि राज्य में अभी तक इसका कोई मामला सामने नही आया है लेकिन एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचओडी डा नटराजन ने बताया, अभी तक राज्य में निपाह वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं। सभी बेड साथ वेंटीलेटर और आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।

इससे पहले कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भी निपाह वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इसे लेकर जिले के उपायुक्त ने एक परामर्श जारी किया था। मंगलुरु जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ के लोगों को अक्टूबर के अंत तक आपात स्थितियों को छोड़कर केरल की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। वहीं, सभी कालेजों, स्कूलों या अन्य संस्थानों को अपने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन को केरल से आने वालों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

केरल में निपाह से 12 वर्षीय बच्चे के संपर्क में आने वाले 61 लोगों की जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा गेओर्गे ने बताया कि 15 और लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है। कोझिकोड मेडिकल कालेज में अभी 64 लोग निगरानी में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

Related Articles

Back to top button