ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में परीक्षा के दौरान पियून की अश्लीलता देख रहा था पोर्न वीडियो डीईओ ने रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर में परीक्षा के दौरान पियून की अश्लीलता देख रहा था पोर्न वीडियो डीईओ ने रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर के एक गर्ल्स स्कूल में प्यून की गंदी हरकत सामने आई है। स्कूल में परीक्षा चल रही थी और प्यून वहीं बैठकर मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख रहा था। स्कूल के अंदर छात्राएं परीक्षा दे रही थी। DEO जब स्कूल में इंस्पेक्शन करने पहुंचे तो प्यून को मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते पकड़ा। DEO ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। निलंबन के दौरान अगर उसके आचरण में सुधार नहीं होता है तो उसे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, यह वाकया 7 मार्च को इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे के पास शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ। उस दिन यहां 12th के एग्जाम चल रहे थे। एग्जाम के दौरान DEO मंगलेश्वर व्यास यहां निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्यून विकास तिवारी मोबाइल में पोर्न वीडियो देखता मिला। प्यून को बुधवार को सस्पेंड कर दिया है।

गेट के पास पोर्न देखने में था मशगूल

DEO व्यास ने बताया कि एग्जाम हॉल के गेट के पास प्यून विकास तिवारी वीडियो देखने में इतना मशगूल था कि उसे पता नहीं चला कि मैं उसके पास पहुंच गया। सवाल करने पर वह हक्का-बक्का रह गया। उससे पूछा कि यहां क्यों बैठे हो तो कहने लगा वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को रोकने के लिए। इसके बाद उससे और सवाल पूछे तो वह कुछ नहीं कह सका।

Related Articles

Back to top button