ब्रेकिंग
Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ...
देश

यूपी जीत के लिए भाजपा ने पीएम मोदी की नीतियों को दिया श्रेय  

नई दिल्ली । पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की, जारी मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में बढ़त से भाजपा काफी उत्साहित है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विपक्षी दलों पर बढ़त बना चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी जीत की उम्मीद जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल को इसका श्रेय दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ‘नया इतिहास’ रचा जा रहा है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में कम से कम 300 सीटें जीतेगी और यह स्पष्ट है कि देश के सबसे बड़े सूबे में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। भाजपा अगर उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतती है तो यह पहली बार होगा कि पांच सालों तक पूर्ण बहुमत की सरकार का नेतृत्व करने के बाद कोई मुख्यमंत्री फिर से बहुमत से सत्ता में लौटेगा।
भाजपा के कई नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की कि उन्होंने कल्याणकारी नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन किया तथा एक प्रभावी और साफ सुथरा शासन दिया। पार्टी के कई नेताओं ने शुरुआती रुझानों को देखते हुए ‘जय श्री राम’ के ट्वीट किए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया, ‘चुपचाप रहने वाले भाजपा के मतदाताओं ने मतगणना के दिन सबसे बड़ा संदेश दिया है।’ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। राज्य विधानसभा की 403 में से 393 सीटों के प्राप्त शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 217 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, समाजवादी पार्टी 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी 10, कांग्रेस पांच सीटों पर जबकि अन्य दल तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। अब तक आए रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में भी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button