ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
विदेश

PM मोदी के बाद ट्रंप ने इमरान से की बात, कहा-भारत के खिलाफ संभलकर करें बयानबाजी

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से कश्मीर मामले में क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की। साथ ही स्थिति को गंभीर बताया। ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर करीब 30 मिनट बात करने के बाद उन्होंने खान से बात की। मोदी ने बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे का मुद्दा उठाया।

PunjabKesari

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अपने दो अच्छे दोस्तों, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और सबसे अधिक महत्वपूर्ण भारत और पाकिस्तान के कश्मीर में तनाव कम करने को लेकर बात की। उन्होंने लिखा कि गंभीर स्थिति, लेकिन अच्छी बातचीत..।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतम प्रावधान हटाए जाने पर पाकिस्तान ने कड़ा रुख अपना रखा है। कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए खान ने रविवार को भारत सरकार को फासीवादी और श्रेष्ठतावादी करार दिया था और आरोप लगाया था कि यह पाकिस्तान और भारत में अल्पसंख्यकों के लिए खतरा है।

मोदी और खान से बातचीत करने के ट्रंप के कदम का स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका के सभी लोगों की ओर से उपमहाद्वीप के हमारे प्यारे मित्रों को आतंकवाद से दूर रहने, अच्छे पड़ोसियों की तरह रहने और अपने नागरिकों को कानून एवं व्यवस्था के साथ बेहतर कल देने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button