ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
लाइफ स्टाइल

किडनी डैमेज करती हैं नॉर्मल लगने वाली ये आदतें, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इसमें गड़बड़ी होने पर गंभीर समस्या हो सकती है। वहीं दोनों किडनी खराब हो जाएं तो जान भी जा सकती है। किडनी फेल होने पर इलाज काफी महंगा है और जिंदगी भी दांव पर लग जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम ऐसी गलतियां न करें जिनसे इन पर खराब असर पड़े। बहुत से ऐसे काम है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। हमें इनके बारे में पता होता है फिर भी इस ओर ध्यान नहीं देते। यहां कुछ ऐसी ही गलतियां हैं जो हम जाने-अनजाने करते रहते हैं। चेक करें कहीं आप तो अपनी किडनीज को खतरे में नहीं डाल रहे।

यह बात कम लोग जानते हैं लेकिन देर तक बैठना आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि रिसर्चर्स को अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि बैठे रहने से किडनी खराब होने का क्या कनेक्शन है। लेकिन अगर यह बात सामने आई है तो हमें सावधान रहना चाहिए। फिजिकली ऐक्टिव रहें, यह आपकी किडनी की हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

यह बात आप पहले भी कई लोगों के मुंह से सुन या कहीं पढ़ चुके होंगे। दर्द निवारक दवाओं का किडनी पर खराब असर पड़ता है। जहां सिकाई या कुछ और घरेलू उपाय करने से काम बन जाए वहां दवा खाने से बचना चाहिए।

किडनी आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकालती हैं। अगर आपको किडनी की प्रॉब्लम नहीं है तो रोजाना डेढ़ से 2 लीटर पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से आप किडनी स्टोन से भी बचे रहेंगे।

कई लोगों की आदत होती है कि वे खाने के साथ नमक रखकर बैठते हैं।  खाने में ज्यादा नमक लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है इससे आपकी किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और नुकसान पहुंचता है।

Related Articles

Back to top button