ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
विदेश

 यूक्रेन में लड़ाई के लिए भर्ती हो रहे अमेरिकी नागरिक

वाशिंगटन । यूक्रेन पर रूसी आक्रमण ने वाशिंगटन में छोटे-से यूरोपीय देश के दूतावास को अप्रत्याशित यानी लड़ाई में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अमेरिकियों को भर्ती करने की भूमिका दे दी है। दूतावास से बाहर जॉर्जटाउन के एक हिस्से में काम कर रहे राजनयिकों को यूक्रेन के लिए लड़ने के लिए स्वयंसेवकों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। यूक्रेनी दूतावास से जुड़े सैन्य विशेषज्ञ (मिलिट्री अटैची) मेजर जनरल बोरिस क्रेमेनेत्स्की ने कहा, उन्हें वाकई लगता है, कि यह युद्ध अनुचित, बिना उकसावे वाला है। उन्हें लगता है कि उन्हें जाना होगा और मदद करनी होगी।”
अमेरिका के ये स्वयंसेवी यूक्रेन के लिए लड़ने की इच्छा रखने वाले विदेशियों के एक छोटे-से समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी यह सोशल मीडिया के इस दौर में हमले और इसमें आम लोगों की मौत के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों की नाराजगी और जुनून को परिलक्षित करता है। क्रेमेनेत्स्की ने कहा, ये आतंकवादी नहीं हैं, जो पैसा कमाने आ रहे हैं। यह अच्छे लोग हैं, जो आजादी की लड़ाई के लिए यूक्रेन की मदद करने आ रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी सरकार अपने नागरिकों को यूक्रेन में जाकर लड़ने के लिए प्रेरित नहीं करती है, क्योंकि इससे कानूनी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पैदा होते हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 100 अमेरिकी नागरिकों को भर्ती किया गया है इसमें इराक और अफगानिस्तान में युद्ध का अनुभव रखने वाले पूर्व सैन्यकर्मी शामिल हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने लोगों से युद्ध में शामिल न होने का आग्रह करते हुए कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है, कि कितने अमेरिकी नागरिक असल में यूक्रेन पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button