ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
लाइफ स्टाइल

इन गलतियों की वजह से होता है कमर दर्द, ऐसे पाएं परेशानी से आराम

मौजूदा दौर में लोगों के बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से आजकल कमर दर्द (Back Pain) की समस्‍या बेहद आम हो गई है.

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में लोगों के बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से आजकल कमर दर्द (Back Pain) की समस्‍या बेहद आम हो गई है. बढ़ती उम्र के साथ ये परेशानी और भी बढ़ जाती है जिसके बाद सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल हो जाता है.

कमर दर्द को न करें नजरअंदाज

कमर का दर्द बढ़ जाए तो इंसान बिस्तर पकड़ा देता है. काम करने की बात तो छोड़िए, इसकी वजह से ठीक से चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है. लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि डॉक्टर के चक्कर लगाने शुरू कर देते हैं. अगर आपको भी कमर दर्द की समस्‍या है तो सबसे पहले उन कारणों को जानिए, जिनकी वजह से कमर दर्द शुरू होता है. ये कारण आपके लाइफस्‍टाइल से ही जुड़े हैं.

इन गलतियों से होता है कमर दर्द

-डॉक्‍टर्स इसके कारणों में खराब लाइफस्‍टाइल तो बताते ही हैं. इसमें गलत तरीके से सोना, उठना-बैठना शामिल है. लंबे समय तक बैठे रहना, गलत पॉजिशिन में बैठना कमर दर्द की वजह है.-इसके अलावा सर्जिकल डिलीवरी (Surgical Delivery) की वजह से कमर दर्द होता है.-अगर आप लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते हैं आपकी कमर में दर्द हो सकता है. ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटो कंप्यूटर के सामने एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं. जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी अकड़ जाती है और इसमें दर्द होने लगता है.-गलत तरीके से बैठना भी पीठ दर्द का रोगी बना देता है. घर में टीवी देखते समय या लेपटॉप-फोन चलाते समय शरीर को सही पॉजिशन में रखें.-पानी से भरी बाल्टी, भारी बैग या भारी चीज उठाते समय सावधानी रखें. इससे कमर में झटका आ जाता है.-जिम या घर में गलत तरीके से व्यायाम करने से कमर दर्द हो जाता है. योग या स्ट्रेचिंग करते समय भी ऐसा होता है.-बहुत ज्यादा सॉफ्ट गद्दे पर सोने से भी स्पाइन की पोजीशन खराब होती है और कमर दर्द होता है.

कमर दर्द से कैसे पाएं राहत?

-अजवाइन को तवे पर भून लें. इसे चबा-चबाकर खाएं. रोजाना खाने से 7 दिनों के अंदर फर्क दिखाई देने लगेगा.-साबुत नमक की डली लें. दर्द वाली जगह पर इससे सेंक करें. कपड़े की पोटली बांधकर सेंक लगाएं.-सरसों का तेल लें. इसमें लहसुन की 3-4 कलियां डालें. इसे गर्म करें. इस तेल से कमर की मालिश करें.-गर्म पानी में नमक डालकर नहाएं. इससे कमर को सेंक मिलता है.

Related Articles

Back to top button