ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
लाइफ स्टाइल

ओमिक्रॉन का ‘स्टील्थ वैरिएंट’ जानें क्यों है खतरनाक

कोविड-19 के ओमिक्रॉन स्वरूप के हिस्से बीए.2 अब भी बड़े स्तर पर मौजूद है जबकि इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। एक ताजा अध्ययन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। ओमिक्रॉन के इस स्वरूप को विशेषज्ञों ने कुछ आनुवंशिक बदलावों के कारण ”स्टील्थ वैरिएंट” नाम दिया है। ब्रिटेन में ‘सामुदायिक प्रसार का वास्तविक समय में आकलन’ (रिएक्ट-1) अध्ययन के विशेषज्ञों ने आगाह किया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की दर अब भी बहुत अधिक है और बड़ी उम्र के वयस्कों में इसके मामले बढ़ने की संभावना चिंता का कारण हो सकती है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन और इप्सोस एमओआरआई का विश्लेषण आठ फरवरी से एक मार्च के बीच लिए गए लार के करीब 95,000 नमूनों पर आधारित है। यह दिखाता है कि लंदन में बीए.2 से संक्रमित पाए जाने की दर अधिक है।

इम्पीरियल्स स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रिएक्ट कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर पॉल इलियट ने कहा, ”यह उत्साहजनक है कि इंग्लैंड में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं लेकिन इनकी संख्या अब भी बहुत अधिक है और बड़ी उम्र के वयस्कों में इनके मामले बढ़ने की संभावना चिंता की बात हो सकती है।”

उन्होंने कहा, ”अच्छी खबर यह है कि यह टीके की खुराक ले चुके लोग हैं, हालांकि संक्रमण के उच्च मामलों से और अधिक लोग बीमार पड़ेंगे इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश का पालन करते रहे।” ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएसए) की मुख्य कार्यकारी डॉ. जेनी हैरिस ने आगाह किया कि ताजा आंकड़ें दिखाते हैं कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और अब भी एहतियात बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button