ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

दिल्ली में स्कूली बसों व कैब चालकों को केजरीवाल सरकार ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली । कोरोना के चलते स्कूली बसें व स्कूली कैब काफी समय तक सड़कों से बाहर रहीं और फिटनेस व परमिट का समय से नवीनीकरण नहीं होने की सूरत में जुर्माना लगाया जा रहा था। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों को राहत देते हुए फिटनेस व परमिट के नवीनीकरण में देरी होने पर लगने वाले जुर्माने को 30 अप्रैल तक के लिए माफ कर दिया है। परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त ने जुर्माना नहीं लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इससे हजारों स्कूली बसों व स्कूली कैब को राहत मिलेगी। वहीं, इससे स्कूल सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए फिटनेस व परमिट का नवीनीकरण नहीं होने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा था। क्योंकि कोरोना के दौरान और उसके बाद भी स्कूली बसों व स्कूली कैब वाले अपनी गाडिय़ों की फिटनेस व परमिट का नवीनीकरण नहीं करवा पाए थे, उन पर भारी जुर्माना लगाया रहा था। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक फरवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2021 के बीच जमा की गई जुर्माना राशि वापस नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button