ब्रेकिंग
मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग...
छत्तीसगढ़

पॉडकास्टिंग के जरिए करें अपने करियर की शुरूआत, CG के अनुराग माणिक ने विदेशों में कमाया नाम

रायपुर। पॉडकास्ट अमेरिका और युनाइटेड किंगडम जैसे विकसित देशों में पॉपुलर है. भारत में ज्यादातर लोग इसके बारें में जानते भी नहीं है, लेकिन अब कई प्लेटफार्म पर इसका प्रयोग किया जा रहा है.

अनुराग माणिक छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने पॉडकास्टिंग के जरिए अपने करियर की शुरूआत की. प्रारंभिक दौर में अनुराग को काफी मुश्किलें हुईं, लेकिन अब वे काफी बड़ा नाम बन चुके हैं.

अनुराग माणिक ने हाल ही में स्पोटिफाई इंडिया और विंकी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पॉडकास्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. जहां उन्हें नौंवा स्थान प्राप्त हुआ. अनुराग को शीर्ष 10 भारतीय पॉडकास्टर के रूप में भी चित्रित किया जा चुका है.

अनुराग और सृष्टि चाहते हैं कि वे रायपुर में भी पॉडकास्ट की शुरूआत करें, जिसके लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था. एक ऐसी कार्यशाला जिसमें आप न केवल अपना पॉडकास्ट लॉन्च सकते हैं, बल्कि उससे पैसे भी कमा सकते हैं.

अनुराग को पॉडकास्टिंग की प्रक्रिया को समझने के लिए काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, इसलिए अब वे लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. पॉडकास्टिंग की प्रक्रिया को समझा रहे है.

बता दें कि अनुराग माणिक रायपुर के रहने वाले हैं, जिन्होने 23 जुलाई 2020 को अपना पॉडकास्ट M-Square और The Anurag Manik Show की शुरूआत की. इस दौरान अनुराग को सेलिब्रिटी श्रुति सेठ, कुणाल बख्शी, निधि भानुशाली और मिकी मखीजा जैसे लोगों के साक्षात्कार का अवसर मिला.

अनुराग ने एम-स्क्वायर पॉडकास्ट के आगामी सीज़न 3 में शार्क टैंक से प्रसिद्ध जुगाडू कमलेश का साक्षात्कार किया है. अनुराग छत्तीसगढ़ के एकमात्र पॉडकास्टर है.

Related Articles

Back to top button