ब्रेकिंग
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब
देश

 छद्म हिंदुत्ववादी पार्टी देश को गुमराह कर रही 

मुंबई । ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हमारा हिंदुत्व गदहाधारी है। हां हमने 3 साल पहले गधे को अपने साथ से हटा दिया है। गदा उठाने के लिए ताकत चाहिए, जो सिर्फ शिवसेना के पास है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि छद्म हिंदुत्ववादी पार्टी देश को गुमराह कर रही है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के  मैदान में विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- भाजपा वाले आज दाऊद के पीछे पड़े है। कल को अगर दाऊद भाजपा में शामिल हो जाए तो ये लोग उसे मंत्री भी बना देंगे। मैंने बीच मे बोला था कि हमारा हिंदुत्व गदाधारी है, तुम्हारे जैसा घंटाधारी नहीं है।
उद्धव ने कहा- 1 मई को फडणवीस बोले कि मुंबई को स्वतंत्र करेंगे। तुम्हारे जैसी कई पीढ़ियां भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। जो भी ऐसा करने का प्रयास करेगा मराठी और हिंदू उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा हिंदुत्व की रक्षक है। ये लोग मेरी मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये झूठे हिंदुत्व का बुरखा डालकर ज्यादा आवाज कर रहे हैं। मैं बहुत दिनों बाद मैदान में उतरा हूं। खुली सांस ले रहा हूं। मुझे बहुत सारे विषयों पर बोलना है।
उद्धव ने आगे कहा कि संघ एक बार भी देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में नहीं उतरा। आपका देश की स्वतंत्रता में क्या रोल है? संयुक्त महाराष्ट्र कमेटी से सबसे पहले जनसंघ भागी थी। I
उद्धव आगे बोले-औरंगाबाद संभाजीनगर ही है। उधर, ओवैसी गया औरंगजेब की कब्र पर माथा टेका। इनका यही चल रहा है। ‘A’ टीम, ‘B’ टीम, किसी के हाथ में हनुमान चालीसा, किसी के हाथ में लाउडस्पीकर, किसी के हाथ में नमाज, क्योंकि ये अगर फंसे तो इनका कुछ ना होगा।
राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि कुछ लोग खुद को बालासाहेब समझ रहे हैं। वे भगवा शाल लेकर घूम रहे है। उनके दिमाग मे केमिकल लोचा हो गया है। वे मुन्ना भाई जैसा व्यवहार कर रहे हैं। महाराष्ट्र आगे जा रहा है, इनसे देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने पूछा, ‘भाजपा कहती है कि शिवसेना बालासाहेब वाली शिवसेना नहीं रही। भाजपा अटलजी वाली भाजपा रही क्या?’

Related Articles

Back to top button