ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
विदेश

बोकारो में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लोगों का गुस्सा फूटा, हाइवे जाम, विधानसभा में गूंजा मामला

बोकारो, झारखंड। झारखंड की स्टील नगरी बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा एवं सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। छात्रा बुधवार की रात सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पाई गई थी, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस छात्रा के साथ हुई ज्यादती के मामले को ढंकने और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी आरोप लगाया है कि पूरे मामले में पुलिस का रवैया संदेहास्पद है। उन्होंने पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की टीम बनाने की मांग की है। मामला गुरुवार को झारखंड विधानसभा में उठा। विधायक लंबोदर महतो और मनीष जायसवाल ने छात्रा से ज्यादती करनेवाले आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। पेटरवार के स्थानीय स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा बुधवार को जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह देर रात सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस लड़की पर घटना का सच नहीं बताने के लिए दबाव डाल रही है। पुलिस लड़की से रेप की बात से इनकार कर रही है। हालांकि लड़की का बयान अब तक दर्ज नहीं किया जा सका है, लेकिन इस मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार सुबह इस घटना के विरोध में सैकड़ों लोग रामगढ़-बोकारो हाइवे पर उतर आये। दोपहर एक बजे तक लोग सड़कों पर जमे हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से फोर्स बुलाई गई है। छात्रा दलित वर्ग की है। हिरासत में लिए गए लड़के दूसरे समुदाय के हैं। इस वजह से मामला संवेदनशील हो गया है।
इधर विधायक लंबोदर महतो इस मामले को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गये। उनका आरोप है कि नौ मार्च को बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र में दलित बच्ची के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना घटी। जिला पुलिस और प्रशासन के लोग इस मामले में लीपापोती कर रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लंबोदर महतो ने मामले को सदन में उठाया। उनका साथ हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने दिया। दोनों विधायकों ने मांग की मामले में फास्ट ट्रैक का गठन कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button