ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

PM Modi in Bengaluru: “कांग्रेस सत्ता की भूखी है!” बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही DMK की पीठ में घोंपा छुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (The Art of Living Foundation) की 45वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और पार्टी को अवसरवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है.

अपने संबोधन में पीएम ने तमिलनाडु में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा स्थिति को ही देख लीजिए. 25 से 30 सालों तक कांग्रेस और DMK के बीच घनिष्ठ संबंध रहे.DMK के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकटों से उबारा 2014 से पहले दस वर्षों तक कांग्रेस द्वारा चलाई गई सरकार काफी हद तक DMK के समर्थन के कारण ही टिकी रही. लेकिन, जिस DMK ने लगातार कांग्रेस के उत्थान के लिए काम किया, उसे राजनीतिक हवा का रुख बदलते ही धोखा दे दिया गया.

‘कांग्रेस परजीवी पार्टी की बन गई’

पीएम ने कहा कि सत्ता की लालसा में चूर कांग्रेस ने पहले ही मौके पर डीएमके की पीठ में छुरा घोंपा. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक और पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है. इसलिए ही कहते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं.

‘केरल में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही’

अपने संबोधन में पीएम ने कहा ‘जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहां की सरकार अपना अधिकांश समय आंतरिक विवादों को सुलझाने में व्यतीत कर रही है. अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कितने समय तक पद पर बने रहेंगे. यहां तक कि (केरल में) अभी भी वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. वे अपने ही पार्टी नेताओं से वादे करते हैं और फिर उन्हें धोखा देते हैं. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही हुआ. कर्नाटक में भी यही खेल जारी है. अब केरल की बारी है’.

कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा ‘कांग्रेस देश की सबसे बड़ी महिला-विरोधी पार्टी है. इसीलिए कांग्रेस ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को विफल कर दिया. यदि यह संशोधन पारित हो जाता, तो कर्नाटक की लोकसभा सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि होती. कर्नाटक की बड़ी संख्या में बहनें और बेटियां विधायक और सांसद बनतीं और देश के भविष्य का फैसला करने में भागीदार बनतीं. लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया। देश की महिलाएं और कर्नाटक की महिलाएं इस पाप के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी’.

‘देशभर में चुनाव परिणामों की चर्चा’

उन्होंने कहा ‘मैं आज बेंगलुरु ऐसे समय में पहुंचा हूं जब देशभर में चुनाव परिणामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार NDA सरकार का गठन हुआ है, असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनी है और बंगाल में BJP को पहली बार इतना बड़ा जनादेश मिला है. इसके अलावा, महज दो हफ्ते पहले गुजरात में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में BJP ने इतनी शानदार जीत हासिल की कि गुजरात BJP ने अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए.

‘बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज उग आया’

पीएम ने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूरज उग आया है. उन्होंने कहा ‘एक BJP कार्यकर्ता के तौर पर, मैं समझता हूं कि जब हज़ारों BJP कार्यकर्ता इतनी सुबह एक साथ आ सकते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है. मैं आप सभी का आभारी हूं. बंगाल की जीत आपकी भी जीत है.आज 10 मई की ऐतिहासिक तारीख है. 1857 में आज के ही दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी फूटी थी.समय के साथ ये चिंगारी एक बड़ी ज्वाला में बदल गई, जिसने गुलामी की बेड़ियों को जलाकर भस्म कर दिया. शौर्य और सामर्थ्य की ये विरासत हमारी बहुत बड़ी ताकत है ‘.

Related Articles

Back to top button