ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
विदेश

Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना है खतरा?

डच क्रूज पर 3 लोगों की मौत के बाद हंतावायरस की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. 23 देशों के लोगों पर इस वायरस का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, यह दावा किया जा रहा है कि जिस क्रूज से यह वायरल फैला है, उसमें कम से कम 23 देशों के 149 लोग शामिल हैं. इसके अलावा वो क्रूज ब्राजील, अंगोल, स्पेन जैसे देशों के तटों पर रुक चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस वायरस का खतरा भारत को भी है?

पहले हंतावायरस के बारे में जानिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हंतावायरस कृदंतो से फैलता है. यह वायरसों का एक समूह है, जो आम इंसान के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. यह वायरस हैन्टाविरिडे परिवार से संबंधित हैं. हंतावायरस सीधे तौर पर इंसान के फेफड़े और हृदय को डैमेज करता है.

दक्षिण अमेरिका में इस प्रजाति का एंडीज वायरल काफी ज्यादा कोहराम मचा रहा है. WHO का कहना है कि वहां पर एंडीज वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हंतावायरस से हर साल 10,000 से लेकर 100,000 से तक लोग संक्रमित होते हैं.

वायरस की चपेट में आने के एक से आठ सप्ताह बाद संक्रमित व्यक्ति में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं. इनमें आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और पेट संबंधी लक्षण जैसे पेट दर्द, मतली या उल्टी शामिल हैं.

भारत को इस वायरस से डरने की जरूरत है?

इस वायरस की तुलना कोरोना वायरस से भी हो रही है. कहा जा रहा है कि दक्षिण अमेरिका में यह कोरोना की तरह पांव पसार सकता है. हालांकि, भारत के लिए यह वायरस फिलहाल कोई खतरा नहीं है. इसके 2 कारण हैं.

1. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस वायरस से आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. उनके लिए यह कोई बड़ा खतरा नहीं है. एशिया में यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है.

2. जिस क्रूज के कारण इस वायरस की चर्चा है. वो भारत से काफी दूर के रास्ते से होकर गुजरा था. भारत से क्रूज का कोई संपर्क नहीं हु्आ. जो 23 देश इसकी जद में है, वो भी भारत से दूर है.

Related Articles

Back to top button