ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

अब MP में चलेगा नशामुक्ति अभियान: सीएम शिवराज ने दीदी के समर्थन में किया ऐलान, प्रदेश में चलाया जाएगा शराब और नशा मुक्ति अभियान

 भोपाल। उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में शराब मुक्ति और नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है. सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दीदी यानी उमा भारती का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि अब एमपी में समाज निर्माण के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि शराबमुक्ति और नशामुक्ति के संबंध में आदरणीय दीदी की चिंता पर मैंने उनसे अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार,  जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी.

चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता ने पार्टी पर उठाए सवाल: कहा- कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत, बीजेपी जितनी सीटें बोलती है, उतनी आती है इसकी खोज होनी चाहिए

सीएम शिवराज ने को ट्वीट कर लिखा है कि आदरणीय दीदी इस अभियान में सहयोग करें. ऐसा अनुरोध मैंने उनसे किया है. हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सबल समाज के निर्माण और नशामुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

आदरणीय दीदी इस अभियान में सहयोग करें ऐसा अनुरोध मैंने उनसे किया है । हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सबल समाज के निर्माण और नशामुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 10, 2022
BJP के वरिष्ठ नेता ने की ‘आप’ की तारीफ: बोले- आप जब जीतती है, तो सभी का सूपड़ा साफ कर देती है, उसकी कार्यशैली का अनुकरण करने की जरूरत

बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेत्री उमा भारती लंबे समय से एमपी में शराबबंदी का अभियान चला रही हैं. उनके इस अभियान को बीजेपी के कई नेताओं का समर्थन भी मिल चुका है. अब खुद सीएम शिवराज ने भी इसका समर्थन किया है. उन्होंने शराब और नशा मुक्ति अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है.

Related Articles

Back to top button