ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा घेरा किया बंद,...
उत्तरप्रदेश

भगवामय हुयी कुशीनगर की सातों विधानसभाएं, भाजपा लहराया परचम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराते हुए सभी दलो का सुपडा साफ कर दिया। प्रदेश की हाट सीट कही जाने वाली फाजिलनगर विधानसभा से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य और तमकुहीराज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधायक अजय कुमार लल्लू को कड़ी शिकश्त मिली और इन्हे का का सामना करना पडा है। भाजपा कुशीनगर में अजेय हो गयी व पुरे जनपद के भगवामय होने से भाजपाई में काफी उत्साह है।

सातों विधानसभा सीट पर भाजपा की रही शुरू से बढ़त
कुशीनगर में निर्धारित समय पर  मतगणना शुरू हुयी और जैसे-जैसे आगे बढ रही थी रुझान और दिलचस्प होते जा रहे थे। ईवीएम की मतगणना शुरू होने के बाद जिले के सभी सातो सीटो पर राउंडवार भाजपा की बढत काफी मजबूत होती जा रही थी। हाट सीट फाजिलनगर ने बैलेट वोट में स्वामी प्रसाद मौर्य आगे जरुर रहे लेकिन ईवीएम की गणना शुरू होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा जब आगे बढे तो बढते चले गये। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य दुसरे स्थान से ऊपर नही उठे जबकि बसपा के इलियास अंसारी शुरू से तीसरे स्थान पर बने रहे। यहां भाजपा के सुरेन्द्र कुशवाहा को जहां कुल 115343 वोट मिले वही सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को 69710 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के इलियास अंसारी को 45515 वोट पाकर संतोष करना पडा। इसी तरह से तमकुहीराज मे भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के डा. असीम कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उदय नारायण गुप्ता 66711 वोटो के अंतर से पराजित किया है जहां डा0 असिम को कुल 114957 वोट मिले। जबकि सपा के उदय नारायण गुप्ता को 48226 और कांग्रेस के अजय लल्लू को 33370 मत मिले हैं।

वही खड्डा में भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद को 88291, निर्दल विजय प्रताप कुशवाहा को 46840, सपा-निषाद पार्टी गठबंधन के अशोक चैहान को 21223 मत मिले हैं। यहा भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी विवेकानंद ने निर्दल विजय प्रताप कुशवाहा को 41451 वोटो से हराया है। इसी क्रम में हाटा विधानसभा में भाजपा के मोहन वर्मा ने सपा के रणविजय सिंह को 59365 वोटो से हराया दिया है। मोहन वर्मा को कुल 120666 वोट मिले। वही सपा के रणविजय सिंह 61301 वोट पाकर दुसरे और बसपा के शिवांग सिंह  21723 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।यही हाल पडरौना विधान सभा का रहा जहां भाजपा के मनीष जायसवाल ऊर्फ मन्टू 50.13 फिसदी मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विक्रम यादव को 42008 वोटो से हराया दिया है। यहां मनीष जायसवाल को कुल 114496, सपा के विक्रम यादव को 72488 व बसपा के पवन उपाध्याय 20983 वोट पाकर तीसरे नम्बर पर रहे।

गणना बढ़ती रही और भाजपा आगे निकती रही
गणना का हाल कुछ ऐसा था कि कुशीनगर विधानसभा से भाजपा के पीएन पाठक सपा प्रत्याशी राजेश राव से 34790 वोट आगे चल रहे थे। इसी तरह से रामकोला से भाजपा के विनय गोड सपा गठबंधन के पूर्ण वासी देहाती से 64245 वोट से आगे चल रहे है। समाचार लिखे जाने तक 23 वे राउंड मे विनय गोड को 103532 वोट मिले थे जबकि सपा गठबंधन के पूर्ण वासी को 39287 मत प्राप्त हुए थे।

Related Articles

Back to top button