ब्रेकिंग
Ekadanta Sankashti Chaturthi 2026: आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी; जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का महत्... Lemon Storage Tips: नींबू को स्टोर करने का गजब तरीका; 3 हफ्ते तक नहीं खरीदने की पड़ेगी जरूरत Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात; बागी सांसद भी दिल्ली ... UP Weather Tragedy: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, 24 घंटे में 24 मौतें; अगले 48 घंटों के लिए फिर अलर... Kanpur Lamborghini Case: पुलिस ने दाखिल की 180 पन्नों की चार्जशीट; हादसे के वक्त शिवम ही चला रहा था ... BSP Election Results: आकाश आनंद का नहीं चला जादू; 3 राज्यों में फिर खाली हाथ रही बसपा, वोट शेयर में ... Saharanpur News: रिश्वत लेते राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार; पहले लिए 3 लाख, फिर मांग रहा था मंथली Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार; यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें एमपी-राजस्था... Tamil Nadu Election Results 2026: 1 वोट से हार गए मंत्री पेरियाकरुपन्न; टीवीके के श्रीनिवास सेतुपति ... Bengal Election 2026: SIR में 91 लाख नाम कटने का किसे हुआ फायदा? उन 20 सीटों का रिजल्ट जहाँ हुई सबसे...
खेल

दिल्ली कैपटिल्स के लिए टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे डेविड वार्नर

IPL 2022 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डेविड वार्नर टूर्नामेंट के शुरुआती 4 से 5 मैचों में नहीं खेलेंगे। वार्नर फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर हैं। जहां टीम 3 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलने गई है। दौरा खत्म होने के बाद ही डेविड वार्नर पहले ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, उसके बाद IPL के लिए दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे। शेन वॉर्न के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया वापस जाएंगे। टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच लाहौर में खेला जाएगा और 25 मार्च को खत्म होगा। वार्नर ने कहा- IPL हो या ना हो लेकिन मैं शेन वॉर्न की श्रद्धांजलि सभा में जरूर जाऊंगा। जब मैं बच्चा था तो मेरी दीवार पर वॉर्न का पोस्टर लगा हुआ था। मैं हमेशा से शेन वॉर्न की तरह बनना चाहता था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को 5 अप्रैल के बाद ही IPL में एंट्री की इजाजत दी है। डेविड वार्नर 30 मार्च को मेलबर्न में वॉर्न की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और वो 6 अप्रैल को मुंबई आएंगे। जिसके बाद BCCI के नियमों के आधार पर उन्हें 5 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा। क्वारंटीन के बाद उनका दो बार RT-PCR टेस्ट किया जाएगा और उसमें निगेटिव आने के बाद ही वार्नर आईपीएल में खेलेंगे।

Related Articles

Back to top button