ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
खेल

IPL से पहले गुजरात टाइटंस की टीम करेगी उद्घाटन समारोह का आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की नई टीम गुजरात टाइटंस ने एलान किया है कि वे रविवार को नरेंद्र मोदी स्ट्रेडियम में अपने एक उद्घाटन समारोह का आयोजन करेंगे। ये विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम होने के साथ-साथ गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड भी है। इस समारोह में गुजरात टाइटंस टीम की भावना और राज्य की विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में टीम के सभी खिलाड़ी, सपोर्टिंग स्टाफ के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में ही टीम अपनी जर्सी भी लांच करेगी। इसे फैंस को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। टीम फ्रेंचाइजी के बीच लोगो और जर्सी लांच करने की परंपरा पुरानी रही है। गुजरात की टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में काफी बैलेंस दिख रही है। टीम ने जनवरी में पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को साइन किया था। टीम अपने आइपीएल सफर के लिए पूरी तरह से उत्साहित है। टीम ट्रेनिंग सेशन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी। टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को एक और नई टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेलेगी।

गुजरात टाइटंस टीम – हार्दिक पांड्या(कप्तान) राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, रहमानूल्लाह गुरबाड, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण एरान, बी साई सुदर्शन।

Related Articles

Back to top button