ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

आज ही के दिन भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह बने थें टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज 

आज का दिन भारतीय पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के सबसे खात दिनों में से एक है। 21 साल पहले इस दिग्गज स्पिनर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाया था और भारत को शानदार जीत दिलाई थी। आज ही के दिन हरभजन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे, इस दौरान उन्होंने रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को अपने जाल में फंसाया था। इस टेस्ट के बाद भज्जी की जिंदगी बदल गई और यह बात खुद यह स्पिनर मानता है।

2001 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला टेस्ट 10 विकेट के अंतर से जीता था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच हारने के बाद टीम इंडिया कोलकाता रवाना हुई। यहां ईडन गार्डन पर दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाना था। दिग्गाज स्पिनर अनिल कुंबले के चोटिल होने की वजह से स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई हरभजन सिंह कर रहे थे। भज्जा ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका।

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर और मैथ्यू हेडन ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इसके बाद जस्टीन लैंगर ने आकर भी अर्धशतक जड़ा और भारत की मुश्किलें बढ़ा दी। एक समय ऐसा था जब मेहमान टीम का स्कोर 252 रन पर चार विकेट था। स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे और एडम गिलक्रिस्ट का आना बाकी था जो पहले टेस्ट में शतक लगा चुके थे।

हरभजन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से की थी। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हरभजन ने 103 मैचों में अबतक कुल 417 विकेट अपने नाम किए हैं। अपने टेस्ट करियर में भज्जी 5 दफा एक टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके हैं, जबकि 25 बार उन्होंने 5 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। साल 2011 में भज्जी भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले ऑफ स्पिनर बने थे।

Related Articles

Back to top button