ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
खेल

मिताली के दुनिया की नंबर एक क्रिकेटर बनीं

मिताली आज महिला विश्व कप में 24वीं बार बतौर कप्तान मैदान में उतरी हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में 23 मैचों में भारत ने 14 जीते हैं और आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा।बेलिंडा क्लार्क ने 23 मैचों में कप्तानी की थी। मिताली आज महिला विश्व कप में 24वीं बार बतौर कप्तान मैदान में उतरी हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में 23 मैचों में भारत ने 14 जीते हैं और आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।2022 महिला वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले मिताली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।  बतौर बल्लेबाज भी मिताली का इस विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ वह नौ रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 रन बना सकीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिताली पांच रन ही बना सकीं। भारत को अगर विश्व कप जीतना है तो मिताली को भी बड़ी पारी खेलनी होगी। यह उनका आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। मिताली वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके नाम 227 वनडे की 206 पारियों में 7663 रन बना चुकी हैं। इसमें सात शतक और 62 अर्धशतक शामिल है।

Related Articles

Back to top button