ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
विदेश

पाक के पार्लियामेंट लॉज में दबिश के बाद 10 लोग हिरासत में

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस द्वारा पार्लियामेंट लॉज के अंदर एक अभियान चलाने और जेयूआई-एफ एमएनए सलाहुद्दीन अयूबी और मौलाना जमाल-उद-दीन सहित 19 गिरफ्तारियों के बाद विपक्षी दलों में हंगामा हुआ। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के एक वर्दीधारी स्वयंसेवी बल अंसारुल इस्लाम के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में संसद के लॉज में प्रवेश करने के बाद पुलिस कार्रवाई हुई। इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक मुहम्मद अहसान यूनुस ने लॉज के अंदर समूह की मौजूदगी पर ध्यान दिया। राजधानी पुलिस के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किए गए एक ट्वीट के अनुसार, उन्होंने डी-चौक के प्रभारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जिनकी निगरानी में अंसारुल इस्लाम के कार्यकर्ता लॉज में घुसे थे। इसके बाद, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ऑपरेशन का नेतृत्व किया।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद पुलिस ने दो जेयूआई-एफ सांसदों और अंसारुल इस्लाम के कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है, जिन्हें शुक्रवार को पार्लियामेंट लॉज के अंदर एक पुलिस ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार शाम को, इस्लामाबाद पुलिस ने पार्लियामेंट लॉज पर धावा बोल दिया और एक दर्जन से अधिक अंसार-उल-इस्लाम कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया – जेयूआई के एक वर्दीधारी स्वयंसेवी बल, जिसमें एमएनए मौलाना जमालुद्दीन, सलाहुद्दीन अयूबी और प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल्ला शामिल हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं और सांसदों की गिरफ्तारी के बाद, जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था, बाद में देर रात फजलुर रहमान ने सुबह तक विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया और गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की। हालांकि, शुक्रवार की तड़के पुलिस ने जेयूआई-एफ एमएनए के मौलाना जमालुद्दीन, सलाहुद्दीन अयूबी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को जमानत और व्यक्तिगत गारंटी पर रिहा कर दिया।
जेयूआई-एफ के प्रवक्ता असलम गौरी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की पुष्टि की और समर्थन देने के लिए विपक्षी दलों और उनके कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते हैं, हालांकि अगली कार्रवाई का फैसला नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। उधर, पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जेयूआई-एफ के विरोध के बीच पुलिस ने संसद की ओर जाने वाले सभी रास्तों की घेराबंदी कर दी है

Related Articles

Back to top button