ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रपोजल इनकार करने पर युवक ने छात्रा को मारी गोली फिर खुद की ले ली जान

छत्तीसगढ़  के सूरजपुर जिले में एक सरकारी कॉलेज परिसर में शनिवार को एक व्यक्ति ने 24 वर्षीय महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद व्यक्ति ने खुद को भी गोली  मारी ली। पुलिस उपमंडल अधिकारी पंकज कुमार सोनी ने बताया कि ये घटना जिले के प्रेमनगर कस्बे के एक सरकारी कॉलेज के परिसर में सुबह करीब 10 बजे हुई। पीड़िता कॉलेज की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अनामिका साहू द्वारा आरोपी संजय भगत का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसके बाद आरोपी ने ये कदम उठाया।

बीएएसी की छात्रा अपने सहपाठियों के साथ कैंपस में मौजूद थी। इसी दौरान भगत मोटरसाइकिल में कैंपस में पहुंचा। भगत ने छात्रा के साथ मौजूद लोगों को वहां से जाने के लिए कहा और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान भगत ने अचानक एक देशी रिवॉल्वर निकाली और छात्रा के पेट पर गोली चाली दी। इसके बाद छात्र वहीं पर गिर गई। इसके बाद छात्रा को मरा हुआ मानकर भगत ने अपने माथे पर बंदूक तानी और खुद को गोली मारी ली। छात्रा को को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

वहां से उसे पड़ोसी जिले सरगुजा के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उसे आगे के इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ये एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला था। इलाके के केदारपुर गांव का रहने वाला भगत काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था। छात्रा ने पहले भगत का प्रस्ताव खारिज कर दिया था। भगत ने गुस्से में छात्रा को गोली मार दी।

Related Articles

Back to top button