ब्रेकिंग
Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी
उत्तरप्रदेश

AAP कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में मनाया पंजाब की जीत का जश्न

पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न आम आदमी पार्टी ने अयोध्या में मनाया। आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत से पंजाब में सरकार बनने की खुशी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अयोध्या में मिठाइयां बांटी। आप के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हाथ में तिरंगा और सिर पर टोपी लगाकर गांधी पार्क में भारत माता की जय, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया।

10 मार्च को आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में यूपी समेत चार में तो आम आदमी पार्टी कुछ खास नही कर सकी। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से अकेले 92 सीट हासिल कर इतिहास रच दिया। जिसको लेकर पूरे देश में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। इसी कड़ी में यूपी के अयोध्या में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जीत पर शहर के चौराहे से सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पंजाब में प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दोगुना हो गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस तरह हमें बहुमत दिया उसके लिए पंजाब की जनता का हम शुक्रगुजार हैं। अयोध्या के आप जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि जिस प्रकार पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बहुत बड़ा बहुमत दिया, उसके लिए पंजाब की जनता को मैं धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button