ब्रेकिंग
Agra Viral Video: आगरा की सड़कों पर 'पति, पत्नी और वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा; बीच सड़क पर चप्पलों से... Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में मिला पोलैंड से आया युवक; ATS और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के... Ahmedabad Anti-Encroachment Drive: अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर; धार्मिक... Thar Car Accident Moradabad: रईसजादों की हुड़दंगबाजी से दहला इलाका; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्क... Murder in Usmanpur: दिल्ली में नाबालिग की बेरहमी से हत्या; पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही ट... CEC Gyanesh Kumar in Agra: मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगरा में की पूजा-अर्चना; देश के मतदाताओं से की 'वोट... IMD Weather Alert: भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 90 किमी/घंटा की रफ्तार ... Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प...
बिहार

गोपालगंज में 45 लोगों की जहरीली शराब से गई है जान

शराबबंदी के बाद जहरीली शराब पीने से गोपालगंज जिले में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें करीब एक दर्जन लोगें की शराब पीने से मौत के बाद परिजनों द्वारा शव को दफना दिए जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं होने से पुष्टि नहीं हुई थी।गोपालगंज के महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। दो नवंबर 2021 की सुबह सभी को पहले पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, सिर में चक्कर आना व धुंधला दिखाने देने के लक्षण उभरे। फिर घर से लेकर अस्पताल तक एक-एक कर सभी की मौत हो गई थी।

ताबड़तोड़ हुई छापेमारी में मुख्य आरोपित समेत करीब 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। शहर के खजूरबानी मोहल्ले में वर्ष 2016 के अगस्त में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों लोगों की मौत हो गई थी। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के आंखों की रोशनी चली गई थी। मामले में नगर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद नौ आरोपितों को फांसी की सजा पिछले वर्ष सुनाई गई थी। मामले में 13 लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button