ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक से मारपीट

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में सहायक निरीक्षक से मारपीट का मामला सामने आए हैं। आरोपित ने लाइन तोड़ते हुए पहले अपना संपत्ति कर जमा करने की बात कही। इसके लिए उसे लाइन में लगने कहा गया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जोरा निवासी शोभाराम चंदाने के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने बताया कि शनिवार को जिस जगह शिविर प्रस्तावित था, वहां सिर्फ नाम को लेकर पार्षद ने स्थान बदलकर बस्ती में इसे लगा दिया। वहां एक ढाई सौ लोग पहुंच गए जिसके चलते काफी अव्यवस्था हो गई।

पुलिस के अनुसार बजरंग नगर आमापारा निवासी आशुतोष शर्मा जोन 9 नगर निगम मोवा कार्यालय में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। जोन आयुक्त के आदेश से संपत्ति करवा अन्य संबंधित कार्य के लिए जोरा उपभोक्ता भंडार भवन में शनिवार को कैंप लगाया गया था। इसमें उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। वह जोरा क्षेत्र के पंडित विद्याचरण
दोपहर करीब 1:00 बजे आम लोगों लाइन पर लगे थे। इसी बीच आरोपी शोभाराम चंदाने आया और जबरदस्ती लाइन तोड़कर सामने आकर पहले मेरा संपत्ति कर जमा करो कहकर विवाद करने कहने लगा, इसका विरोध लाइन में खड़े लोगों ने किया और पीड़ित सहायक निरीक्षक ने भी लाइन से संपत्ति कर जमा करने का गया। इस पर आरोपी आवेश में आकर
जोन कमिश्नरी में टैक्स वसूली के लिए गए कर्मचारियों के साथ लगातार मारपीट और दुर्व्यवहार हो रहा है। इससे पहले टिकरापारा थाना क्षेत्र में भी हो चुका है। इस पर ठोस कार्यवाही होने के पहले जोन क्रमांक 4 के ब्राह्मण पारा वार्ड में भी टैक्स के लिए गए कर्मचारी के साथ मारपीट हुई।

नगर निगम प्रापर्टी टैक्स वसूली का ग्राफ बढ़ाने में जुटे कर्मचारियों के साथ अप शिविर में दुर्व्यवहार के साथ ही मारपीट की घटनाएं होने लगी है। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर जोन कमिश्नर के साथ ही राजस्व कर्मचारी भी बिना सुरक्षा व्यवस्था के राजस्व शिविर लगाने पर असमंजस की स्थिति में है। निगम कर्मचारी अब शिविर में पुलिस सुरक्षा की मांग कर रहे।

Related Articles

Back to top button