ब्रेकिंग
Palwal Road Accident: हथीन मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में एक युवक क... Nuh Crime News: नूंह के निजामपुर गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में गोली लगने से युवक की म... Hansi Encounter: जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली HERC Chairman Nandlal Sharma Passes Away: निधन से हरियाणा राजनीतिक हलकों में शोक, फरवरी 2024 में संभ... Fatehabad Crime News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, कलयुगी पिता ने 5 साल की बेटी को भाखड़ा न... Sirsa News: हरियाणा में पारदर्शी हो रही हैं परीक्षाएं, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना; दिए जांच ... Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को...
मध्यप्रदेश

सुबह नियमित समय पर उड़े विमान, शुरुआती जांच में पायलेट की गलती सामने आई

जबलपुर।   डुमना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की रनवे से नीचे उतर गई। इस हादसे में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन विमान के टायर जरूर क्षतिग्रस्त हो गए। रनवे के तय बिंदु से काफी आगे विमान ले गए फिर रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इस घटना के लिए जांच कर्ताओं ने शुरुआती तौर पर पायलेट की लापरवाही मानी है। एयरपोर्ट को लेकर भी कुछ सवाल उठाए गए है लेकिन टीम ने फिलहाल जांच के बाद रिपोर्ट देने की बात कही। सोमवार को तय समय पर उड़ाने गई। स्पाइस जेट का मुबंई विमान सुबह 10.10 बजे यात्रियों को लेकर उड़ा।

ज्ञात हो कि बीते शनिवार को एयर इंडिया को दिल्ली से जबलपुर आया विमान रनवे पर सहीं जगह लैडिंग नहीं कर पाया। लैडिंग के पास जिस निर्धारित बिंदु पर विमान को रूकना था वह नहीं रूका और विमान पर लगी स्टापर लाइट को तोड़ता हुआ 10 मीटर से ज्यादा दूरी पर बढ़ गया। एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो पायलेट ने विमान को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया जिस वजह से झटके से विमान रूककर 90 डिग्री पर मुड़कर रनवे से नीचे उतर गया। इस घटना में विमान के चक्के दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इधर यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ लेकिन उनकी जान पर बन आई थी। बताते हैं कि यदि विमान चंद मीटर और आगे बढ़ता तो हादसा बढ़ा हो सकता था क्योंकि उसके आगे गड्डा होने की जानकारी आ रही है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया था। बीते रविवार को जांच के लिए एयरपोर्ट अधिकारी आए। जिसमें डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन और एयर इंडिया के अधिकारी थे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया जिसके बाद विमान को रनवे से हटाने का सिलसिला देर शाम पूरा हुआ। इसके कुछ देर बाद ही रात्रि में ही विमानों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि विमानों के समय को बदला गया था। बाद में सुबह से तय समय पर विमानों ने उड़ान भरना प्रारंभ किया।

पायलेट दोषी तो निलंबन संभव:

 एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि घटना में यदि पायलेट पूरी तरह से जिम्मेदार माना जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उसे विमान उड़ाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अब अधिकारियों की जांच के बाद अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button