ब्रेकिंग
Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ...
मनोरंजन

दीया मिर्जा ने दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा

दीया मिर्जा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। दीया अक्सर अपने लाडले बेटे अव्यान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन अभिनेत्री किसी न किसी तरह अपने बेटे का चेहरा फैंस से छिपा लेती थीं, जिस वजह से फैंस हमेशा दीया से उनके बेटे का चेहरा दिखाने की बात करते थे और अब दीया मिर्जा ने फैंस की इस डिमांड को पूरा कर दिया है। दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, दीया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की सिंगल तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नन्हा अव्यान एक सोफे पर बैठा हुआ है और वह ऊपर की ओर देख रहा है। इस तस्वीर में अव्यान कैमरे के लिए पोज देने की कोशिश करता दिख रहा है। वह अपने गाल पर उंगली रखे हुए हैं। इस दौरान व्हाइट आउटफिट में दीया मिर्जा का बेटा काफी क्यूट लग रहा है। इस तस्वीर के साथ दीया मिर्जा ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है।

दीया मिर्जा ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक नया माइल स्टोन, ढेर प्यार और हमेशा आभार। हमारे पास होने के लिए शुक्रिया।’ दीया ने अपना ये पोस्ट पति वैभव रेखी को टैग किया है। दीया के बेटे की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अव्यान पर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैलो बेबी। नेहा धूपिया ने लिखा, ‘ओह माय गुडनेस।’ वहीं, करीना कपूर ने भी दीया के बेटे की तारीफ की है। इसके अलावा, बिपाशा बसु, ताहिरा कश्यप, स्मृति खन्ना समेत कई स्टार्स ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button