ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

Indian Railways :बदल गए ट्रेन में सफर करने के न‍ियम, नहीं जानने पर होगा नुकसान

Indian Railway : रेलवे की तरफ से यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए न‍ियमों में बदलाव होता रहता है. इस बार भी रेलवे मंत्रालय की तरफ से सभी जोन के महाप्रबंधकों को नया आदेश द‍िया गया है.

नई द‍िल्‍ली : Indian Railways : भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करने वालों के ल‍िए न‍ियमों में बदलाव कर द‍िया है. ऐसे में आपको भी घर से न‍िकलने से पहले बदले गए रूल्‍स की सही जानकारी होना जरूरी है. जानकारी नहीं होने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है या आपको परेशानी हो सकती है. रेलवे की तरफ से यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए न‍ियमों में बदलाव होता रहता है.

न‍ियमों के बारे में आपका अपडेट रहना जरूरी

रेलवे ने एक बार फ‍िर ट्रेन में सफर करने के न‍ियमों में बदलाव क‍िया है. बदले गए न‍ियमों के बारे में आपका अपडेट रहना जरूरी होता है. रेलवे की तरफ से बनाए गए नए न‍ियम खासकर रात को सफर करने वालों पर लागू होंगे.

यात्र‍ियों की तरफ से म‍िलती हैं श‍िकायतें

रेलवे बोर्ड को अक्‍सर रात में यात्रा (Night Journey) करने वालों को द‍िक्‍कत होने की श‍िकायत म‍िलती रहती है. इसी को ध्‍यान में रखकर न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है. इसके बाद भी यद‍ि यात्र‍ियों की नींद ड‍िस्‍टर्ब होगी तो इसकी ज‍िम्‍मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी. नए न‍ियमों को लागू भी कर द‍िया गया है.

क्‍या है नया न‍ियम

न‍ियम के अनुसार आपके रात में यात्रा करने के दौरान साथ में सफर कर रहा कोई भी यात्री (Train Passenger) मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेगा. न ही वह तेज आवाज में गानें सुन सकेगा. यात्रियों की तरफ से शिकायत मि‍लने पर ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी.

समस्‍या का करना होगा समाधान

नए न‍ियम के तहत यात्री को परेशानी की श‍िकायत म‍िलने पर ट्रेन स्‍टॉफ को मौके पर जाकर समस्‍या का समाधान करना होगा.  यद‍ि समाधान नहीं होता है तो इसकी पूरी ज‍िम्‍मेदारी ट्रेन स्‍टाफ की होगी. रेलवे बोर्ड की तरफ से सभी जोन के महाप्रबंधकों को इस बारे में आदेश जारी कर न‍ियमों को लागू करने के ल‍िए कहा गया है.

इस तरह की श‍िकायत करते हैं यात्री

यात्र‍ियों की तरफ से अक्‍सर साथ वाली सीट पर मौजूद यात्री के मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने या म्‍यूजिक सुनने की श‍िकायतें आती हैं. यह श‍िकायत भी म‍िलती है क‍ि कोई ग्रुप तेज-तेज आवाज में बातें कर रहा है, ज‍िससे अन्‍य पैंसेंजर की नींद ड‍िस्‍टर्ब हो रही है. रात में लाइट जलाने पर भी कई बार विवाद होता है. अब ऐसी समस्‍याओं का समाधान रेल स्‍टॉफ को मौके पर पहुंचकर करना होगा.

रात 10 बजे के बाद का न‍ियम

नए न‍ियम के तहत अब रात 10 बजे के बाद कोई भी यात्री मोबाइल पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेगा. न ही लाउड म्‍यूजिक सुनने की इजाजत है. रात्र‍ि सफर में नाइट लाइट के अलावा सभी लाइट बंद करनी हैं. ग्रुप में चलने वाले यात्र‍ियों को तेज आवाज में बात करने की इजाजत नहीं है. शिकायत म‍िलने पर कार्रवाई हो सकती है. रात में चेकिंग स्‍टॉफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्‍टॉफ और मेंटीनेंस स्‍टॉफ शांतिपूर्ण तरीके से काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button