ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में अंकिता लोखंडे और शेखर सुमन के पक्ष को लेकर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कही ये बात

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर अंकिता लोखंडे और शेखर सुमन के प्रयासों की सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रशंसा की हैl उन्होंने कहा कि दोनों यह सुनिश्चित किया है कि मामले में न्याय हों। अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को सही राह पर रखने के लिए साथी कलाकार शेखर सुमन और अंकिता लोखंडे के किए गए प्रयासों की सराहना की है। सुचित्रा ने ट्विटर पर प्रशंसा व्यक्त की।

अंकिता पर लिखते हुए, सुचित्रा ने कहा कि मणिकर्णिका की अभिनेत्री ने जो कुछ भी किया है, उसे करने के लिए साहस चाहिए। सुचित्रा लिखती है, ‘भगवान भला करे #AnkitaLokhande, बाधाओं के खिलाफ सच्चाई के लिए खड़े होने के लिए साहस और चरित्र की आवश्यकता होती हैl #JusticeforSushanthSinghRajput #JusticeForDishaSalian #justiceforindia’ शेखर सुमन के बारे में बोलते हुए  सुचित्रा ने लिखा, ‘मुझे सबसे अच्छे कलाकारों के साथ काम करने का आनंद और सम्मान मिला है। शेखर सुमन के लिए एक सहकर्मी के तौर पर मुझे बहुत गर्व हैl इतना मैनें कभी किसी के लिए नहीं किया। भगवान आपको बल प्रदान करेंl #JusticeforSushanthSinghRajput #JusticeForDisha’

सुचित्रा सुशांत की मौत की निष्पक्ष जांच का समर्थन करने वालों में से कर रही हैं। सुशांत का 14 जून को मुंबई स्थित घर में निधन हो गया था। इस महीने की शुरुआत में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को दिवंगत अभिनेता के लिए ड्रग्स की खरीद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, सुचित्रा ने पूछा है कि अनुभवी फिल्म निर्माता महेश भट्ट से पूछताछ क्यों नहीं की गई है और जब रिया ने 8 जून को सुशांत को छोड़ दिया तो वह उनका रवैया ऐसे क्यों था।

सुचित्रा ने लिखा था, ‘#MaheshBhatt को पूछताछ के लिए #CBI ने बुलाया है? वह #Rhea द्वारा सुशांत को छोड़कर जाने की बात पर क्यों अटल थे?’  सुचित्रा इस मामले की बारीकी से अनुसरण कर रही हैं, उन्होंने कंगना रनोट का साक्षात्कार को देखने के बाद ट्वीट भी किया था। सुचित्रा को भी उम्मीद थी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अभिनेता जिया खान की मौत के मामले की भी जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button