ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

पाकिस्तान में सिख ग्रंथी की लड़की के अपहरण मामले में केस दर्ज

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में  सिख लड़की के लापता  होने के मामले में पुलिस ने ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। घटना हाल में अटक जिले के हसनअब्दाल शहर में हुआ। इसी शहर में सिखों का पवित्र धर्मस्थल प्रसिद्ध गुरुद्वारा पंजा साहिब है । मीडिया रिपोर्ट मुताबिक लड़की कचरा फेंकने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। उसके पिता हसनअब्दाल में एक दुकान चलाते हैं। खबर में इस बात का जिक्र नहीं है कि यह घटना कब हुई।

उप संभागीय पुलिस अधिकारी राजा फैयाज उल हसन के हवाले से बताया गया कि हसनअब्दाल पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ पाकिस्तान की दंड संहिता की धारा 365 बी के तहत अगवा करने (शादी करने के लिए अपहरण समेत) के तहत एक मामला दर्ज किया है । अधिकारी ने बताया कि पुलिस लापता लड़की की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी हसन ने बताया कि जिस दिन लड़की लापता हुई, उसके अगले दिन उसने अपने पिता को वाट्सऐप पर एक मैसेज भेजकर बताया कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है और इस्लाम कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें लड़की की तलाश कर रही हैं ताकि उसे अदालत में पेश किया जाए और बयान दर्ज कराया जाए। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अमीर सिंह ने पुष्टि की है कि गुरुद्वारा पंजा साहिब के पास स्थित घर से लड़की लापता हो गयी।

सिंह ने कहा कि लड़की के पिता और चाचा ने धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री नूरउल हक कादरी से शुक्रवार को मुलाकात की और लड़की के लापता होने के बारे में उन्हें अवगत कराया। पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण और गैर मुस्लिम लड़कियों से शादी के मामले आते रहते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर मामले सिंध प्रांत से आते हैं।बता दें कि पिछले साल, ननकाना में गुरुद्वारा तंबू साहिब के मुख्य ग्रंथी की बेटी को भी अगवा किया गया था। उसने दबाव में इस्लाम कबूल कर लिया और एक मुस्लिम लड़के से निकाह कर लिया था। इस घटना के बाद ननकाना साहिब में कई दिनों तक तनाव रहा था।

Related Articles

Back to top button