ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मनोरंजन

Upcoming Web Series: जबरदस्त एक्टर्स ने मिलकर बनाया ‘परिवार’, हॉटस्टार पर होगा कॉमेडी का ‘वॉर’

नई दिल्ली। हॉटस्टार पर हाल ही में कॉमेडी फ़िल्म लूटकेस रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म को मिली लोकप्रियता के बाद अब एक कॉमेडी वेब सीरीज़ आने को तैयार है। इस सीरीज़ में लूटकेस के कई एक्टर नज़र आने वाले हैं। वहीं, कुछ और जबरदस्त एक्टर्स को मिलाकर ‘परिवार’ बना दिया गया है। अरे प्रोडक्शन हाउस के तले बनी सीरीज़ 23 सितंबर को स्ट्रीम होगी। ख़ास बात है कि यह सभी यूजर्स के लिए फ्री होने वाला है। बिना सब्सक्रिप्शन के भी दर्शक इसे देख सकते हैं।

क्या है कहानी?

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने परिवार का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसकी कहानी इलाहाबाद यानि प्रयागराज के एक परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। परिवार के मुखिया के सामने बड़ी समस्या है, इस संयुक्त परिवार को बचा के रखना का। वहीं, इसके उसके बच्चों की निगाह परिवार की जमीन पर है। इसलिए सब एक दूसरे के साथ होते हुए भी साजिश रचते रहते हैं। कुल मिलकार एक किस्म की सेचुएशन कॉमेडी देखने को मिलने वाली है।

स्टार कास्ट

हॉटस्टार की अपकमिंग वेब सीरीज़ में चुन-चुन के एक्टर्स कास्ट किए गए हैं। गजराज राव परिवार की मुखिया की भूमिका में है। पिछले कुछ समय से वह लगातार ऐसी कॉमेडी करते आ रहे हैं। वहीं, विजय राज, रणवीर शौरी, निधि सिंह और यशपाल शर्मा परिवार के सदस्यों की भूमिका निभा रहे हैं। विजय राज और रणवीर शौरी की जोड़ी लूटकेस में भी साथ नज़र आई है। यशपाल शर्मा इससे पहले कई आईकॉनिक फ़िल्म का हिस्सा रह चुके हैं। इसमें गंगाजल से लेकर गैंग्स ऑफ़ वासेपुर जैसी फ़िल्में शामिल हैं। ओटीटी की दुनिया में फेमस निधि सिंह कुछ दिन पहले अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ वकालत फ्रॉम का हिस्सा रही हैं।

आईपीएल और क्रैकडाउन से टक्कर

हॉटस्टार पर इस वक्त आईपीएल 2020 की धूम मची हुई है। वहीं, 23 सितंबर को वूट सेलेक्ट पर क्रैकडाउन वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है। इसमें शाकिब सलीम और श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं।  अब देखना दिलचस्प होगा कि परिवार को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Related Articles

Back to top button