ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
बिहार

दूसरे चरण के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में…मोदी के ‘400 पार’ पर तेजस्वी का हमला

दूसरे चरण के मतदान के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा ने कहा कि दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में हैं. जनता कह रही है कि मोदी जी हैं तो मुद्दे की बात करना मुश्किल है, नौकरी मिलना मुश्किल है, विकास की बात करना मुश्किल है.

तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने इतना झूठ बोला है कि देश की जनता अब सह नहीं पाती. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, किसान, रोजगार, इन मुद्दों पर पीएम मोदी बात नहीं करेंगे. ‘400’ फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई. दूसरे चरण में तो फिल्म चली ही नहीं. बता दें कि दूसरे चरण में 63.50 फीसदी वोटिंग हुई. इस चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ था.

बिहार में 55.08 फीसदी वोटिंग

दूसरे चरण में सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा (80.32 फीसदी) में हुआ. पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई थी. बिहार में केवल 55.08 फीसदी वोटिंग हुई. इस चरण में बिहार की पूर्णिया सहित पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. पहले चरण में भी यहां काफी कम मतदान हुआ था. पहले चरण की चार सीटों पर केवल 48 फीसदी वोटिंग हुई थी.

दूसरे चरण की वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि एनडीए को मिल रहा भारी समर्थन विपक्ष के लिए निराशा पैदा करने वाला है. बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी. इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

Related Articles

Back to top button