ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फटता है, तो केंद्र भेज देता है CBI, NIA, NSG, संदेशखाली अभियान पर ममता का हमला

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी के सर्च अभियान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला है. आसनसोल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फटता है, तो सीबीआई, एनआईए, एनएसजी को यहां भेजा जाता है. ऐसा लगता है, जैसे यहां कोई युद्ध चल रहा है. यह एकतरफा दृष्टिकोण है, क्योंकि राज्य पुलिस को सूचित नहीं किया गया था. कोई नहीं जानता कि वह कहां से बरामद किया गया. शायद यह उनकी अपनी कार से लाया गया था और इसे बरामद वस्तुओं के रूप में प्रस्तुत किया गया था. आज भी मैंने सुना है कि संदेशखाली के पास बम फटा है. हम लोगों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान और नौकरियां चाहते हैं, उनके बड़े भाषण नहीं.

बता दें कि शुक्रवार को संदेशखाली में सीबीआई के अभियान के दौरान भारी मात्रा में देशी-विदेशी आग्नेयास्त्र और बम बरामद किये थे. स्थिति को देखते हुए एनएसजी कमांडो बुलाना पड़ा था. इसके पहले भी संदेशखाली का मुद्दा गरमाया था. संदेशखाली में टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और महिलाओं पर अत्याचार करने के आरोप लगे थे. ईडी अधिकारियों पर हमले बोले गये थे. हालांकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल वह सीबीआई हिरासत में है.

चुनाव में बीजेपी आतंक पैदा करने की कर रही है कोशिश: ममता

ममता बनर्जी ने कहा, ”चुनाव के दौरान बंगाल में दहशत पैदा करने की बीजेपी की योजना है. भाजपा धन और बाहुबल का इस्तेमाल कर चुनावों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी के डूबते जहाज को कोई नहीं बचा सकता. आम लोगों की जीत अवश्यंभावी है. दो चरण के चुनाव के बाद बीजेपी डरी हुई है. इसलिए इस तरह से आतंक पैदा करने की कोशिश कर रही है.

ममता बनर्जी ने कहा कि तेज गर्मी पड़ रही है. वह 28 दिनों से धूप में घूम रही हैं. चुनाव वाले लोग तापमान के बारे में नहीं सोचते हैं. शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ भारत रत्न के हकदार थे, लेकिन नहीं मिला. मैं उन्हें बंगाल लाई और सम्मान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सीएए, एनआरसी, यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आई है, लेकिन बंगाल में वह किसी भी कीमत पर सीएए और एनआरसी लागू होने नहीं देंगी, लेकिन बीजेपी सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है, लेकिन वह बंगाल में सांप्रदायिक विभाजन नहीं होने नहीं देंगी.

ममता राज में मां, माटी, मानुष सुरक्षित नहीं: बीजेपी

दूसरी ओर, संदेशखाली में हथियार बरामदगी पर बीजेपी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में मां, माटी और मानुष कोई सुरक्षित नहीं है. ममता बनर्जी के राज्य में सिर्फ शाहजहां शेख जैसे बलात्कारी जैसे लोग सेफ हैं. मैं इंडी गठबंधन के लोगों से सवाल करना चाहता हूं कि ममता की निर्ममता पर आप लोग चुप क्यों हैं, ये मैं पूछना चाहता हूं. आज पश्चिम बंगाल में बम-बारूद की गूंज सुनाई दे रही है और इन लोगों को शरण देने का काम ममता बनर्जी देने का काम कर रही है.

Related Articles

Back to top button