ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

छत्तीसगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, केंद्र को कोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में एक साथ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर में अपने आवास बस्तरबाड़ा के बाहर धरना दिया। महंगाई के मुद्दे पर शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सभी ब्लाक और जिला में कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने घर के सामने धरना दिया। पेट्रोल-डीजल और दूसरी आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दाम के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है।

मरकाम के साथ राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी, विकास तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, सुबोध हरितवाल, शारिक रईस खान, मोहम्मद अली, गिरिश दुबे सहित अन्य नेता और पदाधिकारी धरने पर बैठे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि महंगाई से समाज का हर तबका त्रस्त है। गरीबों के सामने संकट ज्यादा है। कांग्रेस हमेशा गरीबों और आमजनों की चिंता करती रही है, इसलिए महंगाई के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रदेश कांगेस के मोर्चा-संगठन और विभाग के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घरों के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस विधायकों ने अपने निवास के सामने धरना दिया। विनोद तिवारी और उनके समर्थक पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगतार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को प्रतीकात्मक रूप से पेट्रोल पंप बनकर राजधानी की सड़कों पर घूमे और केंद्र सरकार को देश में बढ़ती महंगाई के जिम्मेदार ठहराया।

Related Articles

Back to top button