ब्रेकिंग
Dhamtari News: धमतरी में मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद, हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद... Jharkhand Amrapali Mango: झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और 'अपना मार्ट' के बी... Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप... Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल
देश

बेंगलुरू में मासूम की किडनैपिंग और हत्या मामले में तीन आरोपित रायपुर से गिरफ्तार

रायपुर। बेंगलुरू में मासूम की किडनैपिंग और हत्या मामले में तीन आरोपितों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस ने आरोपियों को मठपुरैना इलाके से गिरफ्तार किया है। रायपुर निवासी जुनैद ने बेंगलुरू के जावेद के कहने पर बच्चे के परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस रायपुर पहुंची है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट वारंट लेकर रविवार को बेंगलुरू पुलिस उ्हें साथ में लेकर रवाना होगी। इससे पहले आरोपितों का कोरोना टेस्ट कराया गया ह।

बताया जा रहा है कि रायपुर से फिरौती के लिए फोन जाने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी और इसी बीच सुराग मिलने के बाद रायपुर के टिकरापारा इलाके से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए बेंगलुरु पुलिस की टीम ने रायपुर SSP की विशेष टीम की मदद ली।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद नोशाद के रूप में हुई है। बेंगलुरु के हेपागुड़ा थाना इलाके से मासूम बच्चे का शुक्रवार को अपहरण किया गया था। बताया

जा रहा है कि नौ साल का बच्चा सुबह के समय अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। बेंगलुरू के जावेद के कहने पर शिराज ने फिरौती के लिए रायपुर से फोन किया। इसके लिए उसने रिजवान से कहा कि उसे एक कॉल करने के लिए अपना फोन दे दे। उसके नंबर से फोन जाने के बाद बेंगलुरू पुलिस ने रायपुर पुलिस से मदद मांगी थी। नौशाद वारदात के मास्टरमाइंड जावेद के खाला का लड़का है।

Related Articles

Back to top button