ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

दिल्‍ली के अंबेडकर भवन में बीजेपी संसदीय दल की बैठक जारी

दिल्‍ली के अंबेडकर भवन में बीजेपी संसदीय दल की बैठक जारी है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का शानदार स्‍वागत हुआ है। इस मीटिंग  में इन दोनों बड़े नेताओं के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। बीजेपी ने हाल ही में पांच में से 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की वापसी से पार्टी नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले भी बुलंद हैं। इस मीटिंग में पार्टी विधानसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने वाली है। आखिरी बार ऐसी बैठक 21 दिसंबर 2021 को हुई थी। तब भी पीएम मोदी बैठक में शामिल हुए थे।

संसदीय दल की बैठक में बीजेपी ने अपने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है। चार राज्यों की मिली जीत के बाद बीजेपी की यह पहली बैठक होगी। सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ को बीजेपी संसदीय बोर्ड सदस्य में शामिल कर सकती है। योगी आदित्यनाथ का पार्टी में इससे कद और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस मीटिंग में पीएम मोदी का संबोधन भी होगा।

Related Articles

Back to top button