ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कानपुर में मौसम खराब, सड़क के रास्‍ते लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी; यहां से नई दिल्ली रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी और पूरब का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर को पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बड़ी सौगात देने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। इसके बाद मौसम खराब होने के कारण उनको नई दिल्ली वापसी के लिए सड़क मार्ग से लखनऊ आना पड़ा। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विशेष विमान से पीएम मोदी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। लखनऊ के एयरपोर्ट से पीएम का विशेष विमान 5:30 बजे तक नई दिल्ली के लिए टेक ऑफ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वायुसेना के विशेष विमान से कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद मौसम खराब होने पर सड़क मार्ग से आइआइटी कानपुर पहुंचे। जहां पर दीक्षा समारोह में शामिल होने के बाद मेट्रो रेल का सफर कर आगे पहुंचे। उन्होंने निरालानगर रेलवे ग्राउंड से कानपुर को बड़ी सौगात देने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इसी बीच मौसम अधिक खराब होने के कारण उनको सड़क मार्ग से लखनऊ की राह पकड़नी पड़ी। कानपुर में दृश्यता कम होने के कारण एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को उड़ान के लिए क्लियरेन्स नहीं मिला है। इसी कारण पीएम मोदी कानपुर से सड़क मार्ग से लखनऊ आए।

पीएम नरेन्द्र मोदी कानपुर से जाजमऊ होकर कानपुर-लखनऊ राजमार्ग से राजधानी के लिए निकले। जाजमऊ होते हुए उन्नाव की सीमा में पहुंचे। उन्नाव के गदनखेड़ा चौराहे के बाद उनके वाहनों का काफिला तेजी से निकला। प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाहन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। मौसम खराब होने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जहाज कानपुर से दिल्ली के लिए नहीं उड़ सका। प्रधानमंत्री कानपुर से सड़क मार्ग से लगभग 90 किलोमीटर दूर लखनऊ पहुंचे। यहां लखनऊ एयरपोर्ट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button