ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

अम‍ित शाह की अख‍िलेश यादव को खुली चुनौती, कहा- अयोध्‍या में मंद‍िर न‍िर्माण रोक सको तो रोक लो

सुलतानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जन विश्वास रैली में कहा क‍ि मैं ढाई साल बाद सुलतानपुर आया हूं। प्रभु श्री राम के पुत्र कुश ने इस नगरी को बसाया था। यहां हनुमानजी ने कालनेमि का वध किया था। यह ऋषियों की तपोभूमि है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में दो ही विकल्प हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस एक साथ मिलकर भी आ जाए तो भी कुछ नहीं कर सकती है। अभी तक विकास हुआ था क्या? गरीब के घर गैस सिलेंडर पहुंचा था? बिजली पहुंची थी क्या? मुफ्त में राशन मिला? नहीं। ये बुआ और बबुआ कुछ नहीं करते। विकास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही कर सकते थे। भाजपा ही है जो जन जन का विकास करती है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ही हैं, जो विकास घर-घर तक पहुंचा है।

गृहमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश बाबू, देखो मोदी जी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कर दिया है। बहुत जल्द भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। रोक सकते हो तो रोक लो। काशी में औरंगजेब के जमाने से अतिक्रमण था। आज कॉरिडोर बना गया। यह सब सपा वाले कभी नहीं कर सकते थे। ये 250 करोड़ रुपये किसके पास से निकला सभी जान गए, अब सब कुछ सभी के सामने है। इन सभी विपक्षियों का ए बी सी डी का मतलब ही दूसरा है। ए आतंकवाद, अपराध, बी से भाई भतीजावाद, सी से करप्शन और डी से दंगा होता है। भाजपा ने इसका अर्थ ही बदल दिया। जितने भी अपराधी दंगाई रहे वो सब यहां से पलायन कर चुके है।

गृहमंत्री ने कहा, हमारा प्रण था कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करेंगे। पांच अगस्त 2019 को मोदी जी ने खत्म कर दिया। आज कश्मीर में सभी कुछ की आजादी है। सुलतानपुर में भी विकास हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोमती नदी पर पुल, आईटीआई, नवोदय विद्यालय सब कुछ बना। चीनी मिल का भी बहुत जल्द नवीनीकरण होगा। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ जी ने इसकी घोषणा कर दी है। 80 करोड़ रुपये से सब कुछ होगा। आप सभी भाजपा के साथ आएं। भाजपा को वोट करें। आप सभी साथ आएंगे न वादा करिये। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह जो परिवर्तन पूरे उत्तर प्रदेश में हुआ है। उसी का परिणाम है कि जन विश्वास रैली में जन समूह उमड़ रहा है। हमने पूरे प्रदेश से माफियाराज खत्म किया है। योजनाओं के माध्यम से विकास हर घर तक पहुंचा है। यह सब इसी परिवर्तन का ही परिणाम है।

Related Articles

Back to top button