ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की टीम तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची, मिले सभी प्रमुख दलों के नेता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी और माहौल परखने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा अपनी टीम के साथ तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचने के कुछ देर बाद ही टीम ने अपनी काम शुरू कर दिया। निर्वाचन आयोग की टीम ने योजना भवन में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस तथा अन्य दल के नेताओं के साथ भेंट की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ निर्वाचन आयुक्त डा. अनूप चंद्र पांडे तथा राजीव कुमार देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी परख रहे हैं। पंजाब, गोवा तथा उत्तराखंड में तैयारी देखने के बाद टीम अब लखनऊ में हैं। लखनऊ में पहले दिन निर्वाचन आयोग की टीम ने राजनीतिक दल के नेताओं के साथ भेंट की। बसपा ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। बसपा ने उत्तर प्रदेश में समय पर चुनाव कराने की मांग की है। इसके साथ ही ज्ञापन में इन दिनों राजनैतिक रैलियों में आ रही भीड़ का भी जिक्र किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से वीवीपैट पर्ची की दोबारा से गिनती की मांग की। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की मांग पर वीपीपैट की 50 प्रतिशत पर्ची की गिनती कराने की शर्त रखी है। इसके साथ पार्टी की मांग है कि संविधान विरोधी बयानों पर रोक लगनी चाहिए।

योजना भवन में चुनाव आयोग की राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ एमएलसी भी थे। इसमें कांग्रेस का भी एक प्रतिनिधिमंडल शामिल था। भाजपा से एमएलसी एके शर्मा तथा जेपीएस राठौर मीटिंग में शामिल थे। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव व्यवस्था संभालने वाले नोडल अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियों के साथ माहौल का जायजा लेने निर्वाचन आयोग की टीम लखनऊ में है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर कई प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा अपनी टीम के साथ ही राज्य के प्रभारी उप-निर्वाचन आयुक्त और अन्य उपायुक्तों के साथ गहन मंथन भी करेंगे। इस दौरान आयोग राज्य विधानसभा चुनाव और इसकी व्यवस्था से जुड़े सभी पक्षकारों और हिस्सेदारों के साथ बात कर सूबे में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रान वैरिएंट की स्थिति, संक्रमण नियंत्रित कर निर्वाचन करवाने की संभावना, हर संभव एहतियाती उपाय, कानून-व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा के इंतजाम सहित कई पहलुओं पर विचार विमर्श करेगा। इस दौरे के दौरान आयोग अधिकारियों से चुनाव कराने या टालने की चर्चा के साथ जमीनी हकीकत का भी जायजा लेगा।

निर्वाचन आयोग की टीम बुधवार को सभी डीएम, पुलिस अधीक्षकों तथा और पुलिस आयुक्तों के साथ विचार विमर्श करेगी। इस बैठक में डिविजनल कमिश्नर और पुलिस महानिरीक्षक के साथ डीआईजी भी मौजूद रहेंगे। कल यह बैठक दिन पर चलेगी।

निर्वाचन आयोग की टीम गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक कर पूरी स्थिति और कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने, चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था और संक्रमण के प्रति अन्य एहतियाती और सुरक्षा उपाय सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेगी। इस बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त दोपहर में मीडिया को ब्रीफ करेंगे। इसके बाद टीम दिल्ली रवाना होगी, जहां पर पूरी स्थिति की समीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button