ब्रेकिंग
Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु...
देश

यमुना और ब्रह्मपुत्र समेत 13 प्रमुख नदियों का पुनरुद्धार करेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार की कोशिश जीवनदायिनी कहे जाने वाली नदियों के संरक्षण को लेकर अपने अभियान में तेजी लाने की है। इसके लिए वह विगत में कई योजनाएं ला चुकी है। अब सरकार तेजी से सिकुड़ती जा रही नदियों के बचाव और उन्हें संरक्षित करने की योजना पर काम कर रही है। केंद्र सरकार ने यमुना और ब्रह्मपुत्र समेत 13 बड़ी नदियों का पुनरुद्धार करने की योजना बनाई है 13 बड़ी नदियों के पुनरुद्धार के लिए जिन नदियों के वास्ते प्रस्ताव तैयार किए गए हैं उनमें सबसे ज्यादा पंजाब में बहने वाली नदियां शामिल हैं। झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, यमुना, ब्रह्मपुत्र, लूनी, नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा और कावेरी नदी प्रमुख हैं।

इस योजना से 5।021 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड कम करने में सहायता मिलेगी जो कि 10 साल पुराने वनस्पति के बराबर है। इसके अलावा 7।476 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड कम होगी जो कि 20 साल वनस्पति लगाने से हो सकता है। उन्होंने कहा 13 नदी क्षेत्रों में इस कदम से भूजल संभरण करने एवं अवसादन कम करने में मदद मिलेगी।इससे पहले पिछले महीने केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए बताया था कि सरकार सरस्वती नदी को लेकर लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार सरस्वती नदी के पुनरुद्धार के लिए अपनी योजना पर प्रयासरत है और इस परियोजना पर काम करने के लिए हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश की सरकारें भी साथ आई हैं। केंद्र ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में सोंब नदी पर आदि बद्री बांध के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार और हिमाचल प्रदेश की सरकार की ओर से जनवरी में एक समझौता ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया गया है। इस समझौता ज्ञापन के मुताबिक इस बद्री बांध के निर्माण में होने वाले खर्च का वहन हरियाणा सरकार करेगी।

Related Articles

Back to top button