ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
बिहार

बिहार विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’को टैक्स फ्री करने की मांग

कई दिनों से सुर्खियों बनी हुई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अब बिहार में भी टैक्स फ्री करने की मांग होने लगी है। सोमवार को बिहार विधानसभा  में बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने सोकहा, ‘इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाया गया है, जिन्हें कश्मीर में उग्रवाद के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। संजय सरावगी ने कहा कि ‘यह कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाने वाली एक महत्वपूर्ण फिल्म है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद से सबसे ज्यादा कश्मीरी पंड़ित पीड़ित हुए। उनके दर्द को इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स में छूट दी है बिहार सरकार भी इस छूट को लागू करे। ‘द कश्मीर फाइल्स’ पटना के सभी सिनेमा घरों में हाउसफुल चल रही है। आलम यह है कि बुधवार तक के लिए पटना के सभी सिनेमाघरों में इसके टिकट बुक हो चुके हैं। होली और शनिवार रविवार की छुट्टियों की वजह से फिल्म यहां और कमाई कर सकती है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। यह फिल्म कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्या और उनके पलायन पर आधारित है। इस फिल्म के विषय का कांग्रेस और कुछ दल विरोध कर रहे हैं। फिल्म को शुरुआत में महज 6 सौ स्क्रीन पर रिलीजी किया गया था। लेकिन दर्शकों की भारी डिमांड के बाद अब इसे लगभग 2000 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। फिल्म में अनुपम खेर और पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में टैक्स फ्री किया गया है। अब बिहार विधानसभा में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button