ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

आलिया भट्ट के बर्थडे पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहली झलक रिलीज

आलिया भट्ट के बर्थडे पर निर्देशक अयान मुखर्जी ने उनके फैंस को बहुत खास तोहफा दिया है। अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से आलिया भट्ट की झलक शेयर की है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया मुखर्जी और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ काम करते दिखाई पड़ेंगे। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है लेकिन अभी तक फैंस ने इस फिल्म से आलिया भट्ट की झलक नहीं देखी थी। आलिया के बर्थडे पर अयान ने उनके फैंस के लिए आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।
आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और बात करें फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की तो इसमें आलिया भट्ट का नाम ईशा होगा। फिल्म 09 सिंतम्‍बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और आलिया भट्ट का लुक शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नन्हीं परी। उस सारी खुशियों, उस गर्व, उस इंस्पिरेशन, और उस जादू के नाम जो तुम मुझे महसूस कराती हो। अयान मुखर्जी ने लिखा, ‘आपको सेलिब्रेट करने के लिए आपके बर्थडे पर कुछ। हमारी ईशा – जो ब्रह्मास्त्र की शक्ति है। हमारी फिल्म से पहली झलक हम रिलीज कर रहे हैं। लव यू। लाइट। फायर। गो।’ बता दें कि इसी वीडियो को खुद आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आलिया भट्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे टु मी आलिया भट्ट ने लिखा, ‘इससे बेहतर दिन या इससे बेहतर तरीके की मैं कल्पना भी नहीं कर सकती जब आपको ईशा से मिलवाया जाता। अयान.. मेरे वंडर बॉय। आई लव यू। शुक्रिया।’ अयान मुखर्जी इस फिल्म को तीन भागों में पेश करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button