ब्रेकिंग
अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान भगोरिया में शामिल होने पहुंचे थांदला

थांदला।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झाबुआ जिले के थांदला में आयोजित भगोरिया में शिरकत करने पहुंचे। वे डेढ़ घंटे भगोरिया में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी आईं है। पारंपरिक नृत्य के साथ सीएम शिवराज और साधना सिंह का स्वागत किया गया। अनुसूचित जनजातीय प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक कलसिंह भाबोर ने बताया कि मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय के सबसे बड़े महापर्व भगोरिया को करीब से निहारने व समुदाय के लोगों को भगोरिया, होली, सप्तमी दशमी की बधाई देने आए हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम :

भाबोर ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह को हेलीपेड से डाक बंगला पहुंचे और पारंपरिक वेशभूषा पहनी। अब वें कार द्वारा बायपास से होते हुए पुरानी मंडी पहुंचेंगे। यहां से ढोल- मांदल की थाप पर तेजाजी मंदिर होते हुए कुम्हारवाड़ा आएंगे। जहां युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा। पिपली चौराहा पर जनजातीय विकास मंच, आजाद चौक में विभिन्ना संगठन और समाजों और जवाहर मार्ग पर जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल चौराहा पर मंच से मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन कर भगोरिया, होली, धुलेंडी की शुभकामनाएं देंगे।

Related Articles

Back to top button