ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए 31 मार्च को होगी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्य से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना सोमवार को जारी की है। मौजूदा राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव सह निर्वाचन अधिकारी यश पॉल शर्मा ने बताया कि राज्य के विधायक नए राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान करेंगे। शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार 21 मार्च तक निर्वाचन अधिकारी (सचिव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा) या सहायक निर्वाचन अधिकारी (उप सचिव, विधान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा) के पास नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नामांकन पत्रों की छंटनी 22 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे होगी और उम्मीदवार 24 मार्च को दोपहर तीन बजे से पहले नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 31 मार्च को पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर बीजेपी प्रत्याशी का राज्यसभा पहुंचना तय है। विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस चुनाव में शायद ही उम्मीदवार उतारने के बारे में सोचे। बीजेपी के 43, कांग्रेस के 22, माकपा का एक और दो निदर्लीय विधायक हैं।  पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा यूं तो चार बार राज्यसभा सदस्य रहे, लेकिन हिमाचल से वह तीन बार ही राज्यसभा पहुंचे है।

Related Articles

Back to top button