ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत जारी मगर नहीं थम रहे हमले

रूस और यूक्रेन ने नए दौर की बातचीत के जरिए संघर्ष के समाधान का एक कमजोर कूटनीतिक रास्ता खुला रखा है, लेकिन इसी बीच मॉस्को की सेना  ने कीव और देश के अन्य शहरों में बमबारी और तेज कर दी। रेड क्रॉस का कहना है कि यह आम नागरिकों के लिए ‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’है। इस बीच यूक्रेन  की नगर परिषद ने सोमवार को सूचना दी कि आम नागरिकों से भरी 160 कारों का एक काफिला मानवीय मार्ग के रास्ते रूसी सैनिकों से घिरे बंदरगाह शहर मारियुपोल से रवाना हुआ।

रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित ताजा वार्ता में दोनों देशों के उच्च-स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। यह वार्ता का चौथा दौर था और यह इस सप्ताह में पहली वार्ता थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के सहयोगी ने कहा कि वार्ता कई घंटों के बाद बिना किसी सार्थक नतीजे के समाप्त हो गई और मंगलवार को वार्ता के लिए फिर से मिलने की योजना है।अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन रूस के साथ वार्ता में यूक्रेन की भागीदारी का समर्थन करता है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी नेक इरादा दिखाते हुए युद्ध विराम के संकेत दिखाने होंगे। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के अनुसार, रूसी सैनिक अब भी कीव के केंद्र से लगभग 15 किलोमीटर दूर हैं।

अधिकारी ने कहा कि रूसी सेना ने 900 से अधिक मिसाइलें दागी हैं, लेकिन यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में इन मिसाइलों का माकूल जवाब दिया जा रहा है। राजधानी कीव के बाहरी क्षेत्र में रूस की बमबारी जारी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों ने राजधानी के कई उपनगरों पर गोलाबारी की। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसियों ने कीव में विमानों के एक कारखाने पर हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई और घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

एंटोपोल के पश्चिमी गांव में एक टीवी टावर पर रॉकेट हमले में नौ लोग मारे गए। खारकीव के पूर्वी शहर में दमकल अधिकारियों ने चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग को बुझाया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं। यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने रूसी सेना द्वारा मारियुपोल पर नियंत्रण करने के प्रयास को सोमवार को विफल कर दिया और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

Related Articles

Back to top button